पुलिस ने बिहार जा रहा सात लाख का शराब पकड़ा

SHARE:

 

 

देवरिया।

देवरिया जिले के  सलेमपुर में दो लक्जरी वाहनों से बिहार जा रहा सात लाख रूपये का 526 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गये शराब तस्कर हरियाणा निवासी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


सलेमपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार प्रधान, सब इंसपेक्टर नरेन्द्र नाथ सिंह, पंकज यादव, हेड कास्टेबल विजय मौर्या, सागर यादव, संजय यादव, अखिलेश कुमार के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने मझौलीराज के बीएनआईसी इण्टर कालेज के पास एक टोयटा एटीस तथा एक होंडा सिटी कार को रोककर जांच किया। पुलिस की जांच में दोनों वाहनों में बिहार तस्करी कर लेकर जा रहे 526 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने करीब सात रूपये की शराब समेत दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही संदीप कुमार पुत्र गोकुल सिंह, निवासी नई भूड़ कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद तथा मुनीश सिंह पुत्र प्रभुदयाल, निवासी छज्जन नगर, बाग वाली गली, थाना पल्ला, जनपद फरिदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now