देवरिया। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक छात्र ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया।
गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग गांव के रहने वाले अमन विश्वकर्मा (20) पुत्र आत्मराम विश्वकर्मा एक प्राइवेट स्कूल में इंटर के छात्र थे। रविवार सुबह ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार के लोगों ने छात्र के शव की पहचान किया।




