
देवरिया। दीपावली को देखते हुए आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। आरपीएफ ने शनिवार को स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। आने जाने वाले यात्रियों की समानों की भी चेकिंग की। यात्रा के दौरान जहरखुरानों से सावधान रहने की अपील कर रहे थे। इसके साथ ही ट्रेन और प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना दें।

दिपावली और छठ पर्व को देखते हुए आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए गश्त तेज कर दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। सदर रेलवे स्टेशन, बैतालपुर यार्ड , चौरी चौरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आरपीएफ के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की चेकिंग किया। आरपीएफ ने गाड़ियों में मादक पदार्थ, अवैध नगद रुपया, अवैध हथियार, विस्फोटक सामग्री, शराब व अन्य प्रतिबंधित सामानों की चेकिंग किया। प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद और सहायक उप निरीक्षक हेम सिंह के साथ प्लेटफार्म नम्बर एक, दो और तीन पर अभियान चलाकर चेकिंग किया।
देवरिया सदर स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14674,12553,13019,22532,13020,
कोट-
ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोगों को सुरक्षा देने के लिए आरपीएफ स्टेशन और ट्रेनों में मुस्तैद है। स्टेशन पर इसी लिए चेकिंग किया गया। लोगों को जागरुक किया जा रहा है कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर सूचना देने की अपील किया गया।
आस मोहम्मद, इंस्पेक्टर आरपीएफ देवरिया सदर।




