एनसीसी कैडेटो को आपदा से बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण  

SHARE:

देवरिया । एनडीआरफ की टीम ने शनिवार को एनसीसी कैडेटो को आपदा से बचाव के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। कैंप में 52 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट शामिल हुए।


एनडीआरफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर लार रोड के पिपराबांध स्थित एक विद्यालय में एनसीसी कैडेटो के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव के तरीके के बारे में ट्रेनिंग दिया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को बताया की परिस्थितियां कैसी भी हो, हार ना माने। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक उपचार, ट्रामा मैनेजमेंट हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देना, बाढ़ के दौरान किए जाने वाले, बचाव व उपायों के बारे में उदाहरण देकर समझाया । इसके अलावा बाढ़ व अन्य आपदाओं के दौरान, घरेलू सामान से बचाव उपकरण बनाने की भी ट्रेनिंग दी गई। स्ट्रेचर बनाने के तौर- तरीके भी बताएं। इस ट्रेनिंग के दौरान एनसीसी के कर्नल रोहित नंदन प्रसाद, शिविराधिपति, कर्नल संदीपसिंह , उपशिविराधिपति, कैप्टन राम अवतार वर्मा, सूबेदार मेजर उपेंद्र सिंहके साथ 397 एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now