पत्नी को बुलाने गए चौकीदार को मारी गोली गंभीर, लखनऊ में भर्ती

SHARE:

देवरिया।

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को बुलाने गए चौकीदार गुस्से में उसे गोली मार दिया। गोली महिला के कंधे में लगी। उसे इलाज के लिए लखनऊ भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर अवैध असलहा बरामद कर लिया है।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव के रहने वाले अरविन्द कुशवाहा पुत्र रामप्रीत कुशवाहा पड़ोस के ग्रामसभा देवपार में चौकीदार है। उसका पिता रामप्रीत बभनौली पांडेय ग्राम सभा का चौकीदार है। चौकीदार अरविन्द कुशवाहा की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव में हुई है। पिछले दिनो पत्हनी विवाद के बाद मायके चली गई थी। गुरुवार की रात चौकीदार ससुराल पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी ममता देवी (32) वर्ष से विवाद हो गया। विवाद होने के बाद उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के कंधे पर लगी।परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चौकीदार को गिरफ्तार कर  लिया और घायल पत्नी ममता को सीएचसी सलेमपुर  पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। रात को घर वाले महिला को लेकर लखनऊ चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने चौकीदार के पास से अवैध असलहा बरामद किया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now