3 युवकों ने रात डेढ़ बजे छात्रा से अभद्रता, हजारों छात्रों का प्रोटेस्ट, कैंपस बंद, इंटरनेट ठप

SHARE:

वाराणसी।
आईआईटी बीएचयू में बुधवार देर रात एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई। तीन युवकों ने दोस्त के साथ जा रही लड़की को रोका। गन पॉइंट पर लड़की और लड़के को अलग किया। फिर जबरन किस करने के बाद उसके कपड़े उतरवाए। उसका वीडियो बनाने लगे। घटना के विरोध में गुरुवार को हजारों स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए।
बीएचयू कैंपस में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर एग्रीकल्चर फॉर्म के पास रात करीब डेढ़ बजे की है। आज सुबह करीब 3000 छात्रों ने राजपूताना हॉस्टल के सामने प्रोटेस्ट किया। इसके बाद विरोध की हवा पूरे कैंपस में फैल गई। देखते ही देखते भारी संख्या में छात्र विरोध में शामिल हो गए।

स्टूडेंट्स ने विरोध के चलते पूरा कैंपस हुआ  बंद 

छात्रों के विरोध के चलते पूरा कैंपस को बंद करा दिया।क्लास और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया। पूरे कैंपस में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। छात्रों के प्रदर्शन को 20 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। वे अभी भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर के कमरे के बाहर स्टूडेंटस अभी भी जमा हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी डायरेक्टर को कमरे से बाहर नहीं जाने देंगे। वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

 

15 मिनट तक कब्जे में रख किया मनमानी
छात्रा ने बताया मैं बुधवार रात 1:30 बजे अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई। उस पर 3 लड़के सवार थे। उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया।
इसके बाद गन पॉइंट पर हमें अलग कर दिया। मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। वहां पहले मुझे किस किया, उसके बाद गन पॉइंट पर मेरे कपड़े उतरवाए। मेरा वीडियो बनाया और फोटो खींची। मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया।

मैं अपने हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी। डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रुकी और प्रोफेसर को आवाज दी। प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा। उसके बाद पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे आईआईटी बीएचयू पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर पहुंचे। जहां से मैं अपने हॉस्टल तक सुरक्षित आ पाई। तीनों आरोपियों में से एक मोटा, दूसरा पतला और तीसरा मीडियम हाइट का था ।

जिमखान ग्राउंड में पुलिस और आईआईटी प्रशासन करेगा बातचीत

छात्र संगठन और आईआईटी बीएचयू प्रशासन के बीच बातचीत के बाद भी स्टूडेंट्स धरने पर बैठे रहे। प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने कहा, डायरेक्टर से मिले बिना हम नहीं उठने वाले। इसके बाद स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। पुलिस एबीएलटी के बंद हाल में छात्रों से बातचीत करना चाह रही थी लेकिन छात्र नहीं माने।
प्रोटेस्ट कर हरे स्टूडेंट के साथ अब पुलिस और आईआईटी प्रशासन जिमखाना के ओपन ग्राउंड में बातचीत करेगी। अब पुलिस और आईआईटी प्रशासन जिमखाना ग्राउंड में स्टूडेंट्स से खुले में बात करेगा। इसके बाद छात्र डायरेक्टर ऑफिस के पास से उठकर ग्राउंड की ओर चल दिए। वहीं

प्रोटेस्ट के बाद सर्कुलर जारी, रात 10 से सुबह 5 बजे तक कैंपस में नो एंट्री

स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट के बाद आईआईटी बीचयू के डायरेक्टर ऑफिस से सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों और छात्रों के लिए परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संस्थान में सभी बैरिकेड्स अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। पोस्ट पर मौजूद गार्ड वाहनों का परिचय जानकर अंदर आने की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा जिनके पास बीएचयू स्टीकर या आईआईटी बीएचयू का स्टीकर या आईडी होगा, उन्हीं को कैंपस में प्रवेश मिलेगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

 

आरोपियों की तलाश में टीम गठित

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी मामले में टीम गठित करने के साथ आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे मामले में लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रों की मांगों को लेकर ज्ञापन मिला है। इस मामले में आईआईटी प्रशासन से संपर्क में हैं।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now