सेवानिवृत्ति कर्मचारी से बीस हजार कघ लूट

SHARE:

देवरिया।
देवरिया जिले में बैंक से पेंशन निकाल कर वापस घर जा रहे सेवा निवृत कर्मचारियों से बदमाशों ने 20 हजार रुपए लूट लिया। घटना शहर के कोऑपरेटिव चौराहे के समीप हुई । पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव के रहने वाले बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। गुरुवार को वह शहर के पीएनबी बैंक की शाखा में पेंशन निकालने आए थे । वह बैंक से बीस हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे। अभी वह शहर के कोआपरेटिव चौराहा के समीप ही पहुंचे थे कि तीन युवक बाइक से आए और वृद्ध को धक्का दे दिया। बदमाशों ने वृद्ध के पाकेट से जबरदस्ती बीस हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। वृद्ध शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए । पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now