
देवरिया।
कपरवार उग्रसेन सेतु पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम को पल पर अचानक ईट पत्थर चलने लगा। जिसमे नदी में नाव द्वारा प्रतिमाओं को पकड़ रहे एक युवक को हल्की चोटे आई। इससे पुल पर अफरा तफरी मच गई।
शाम को करीब पांच बजे एक प्रतिमा विसर्जित हुई। इसी समय नाव पर सवार दो युवक प्रतिमा के वस्त्र आदि उतारने लगे। इसे देख समिति से सदस्यों ने मना किया। युवक नही माने तो समिति के सदस्यों ने पथराव शरू कर दिया। इससे पुल पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अवधेश निगम व सीओ राजेश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख पथराव करने वाले लोग भाग खड़े हुए। फिर प्रतिमा विसर्जन शुरू हुआ। कुछ ही देर में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली।




