
देवरिया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के छोटी खनुआ नदी में माँ दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन बुधवार के दिन धूमधाम किया गया।
विसर्जन के दौरान बघौचघाट पुलिस मुस्तैद रही। मेले में हर साल की तरह इस साल क्षेत्र की जनता के लिए बहुत कुछ नया रहा,दर्शकों के लिए मूर्ति रखने वाले आयोजकों ने मेले में तीन दिन तक खूब मनोरंजन कराया,नये अंदाज में कलाकारों ने भी हर तरह से दर्शकों को अपना प्रदर्शन दिखाया।इस मेले में इस वर्ष भी सोनू जायसवाल का अखाड़ा नंबर एक का दबदबा कायम रहा हैं।




