दाण्डिया गरबा नृत्य एवं रामलीला का छात्रों ने किया मंचन

SHARE:

देवरिया, निज संवाददाता।
नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार की देर शाम को दाण्डिया, गरबा नृत्य के साथ ही छात्रों ने रामलीला का मंचन किया। छात्रों के मनचन को देख लोग भाव विभोर हो गए। स्कूल प्रशासन द्वारा जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रुद्रपुर के विधायक जय प्रकाश निषाद, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी, डॉ. अश्वनी मिश्र और संत विनोबा पीजी कॉलेज के प्रबंधक अशोक मिश्र, प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र, प्रधानाचार्य मृदुला सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इसके बाद छात्रों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर, राम वनवास, सीताहरण, रावण बंध, दाण्डिया एवं गरबा नृत्य विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया गया। डण्डिया एवं गरबा नृत्य में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साह दिखाया। विद्यालय के छात्र छात्राओं  रोली तिवारी,आंचल यादव , शोएबा,अंशिका पाठक, अनुकृति मिश्रा, दीपिका चौहान, कृतिका यादव, आकांक्षा पांडे ,श्रेया चौहान, दिव्यांशी मिश्रा ,दिव्यांशी द्विवेदी , आदर्श पांडे, अमित यादव ,आदित्य तिवारी ,दिव्यांश चौरसिया ,समर्थ सिंह ,कौशलेंद्र मिश्र, अंशनाथ त्रिपाठी ,  पुष्कर  त्रिपाठी,अंश तिवारी,शिवांग मिश्रा, आयुष यादव आदर्श, रुद्रांश मिश्रा, सुमन कुशवाहा, गौरागी शर्मा ,दिव्यांशिका सिंह, जागृति सिंह ,वर्तिका मणि त्रिपाठी, दीपाली सिंह, महर्षि पाठक ,श्रेया यादव ,अंशिका, शगुन यादव,  यक्षित उपाध्याय ,अनुराग शुक्ला संस्कृति तिवारी अवनी आदित्य सिंह ,सुरभि त्रिपाठी ,श्रेयांश मिश्रा, श्रेयांश मिश्रा, श्रेयांश मिश्रा ,सार्थक तिवारी, प्रांजल पांडे ,अंजनिया त्रिपाठी ,आदर्श यादव, शिवांश पांडे ,अंशुमान मिश्रा , सात्विक रौनियार आराध्या पाठक,आयुष कुशवाहा, आयुष यादव अंश मौर्य, आयुष यादव ,आरव गुप्ता ,अनन्य पांडे, आराध्या गुप्ता, अथर्व शुक्ला द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। इसके साथ ही महिषासुर मर्दन एवं माँ दुर्गा के नौ रूप के मंचन में धमुचि नृत्य अंकिता,अर्चिता, अनुराधा, मीनू, स्नेहा ,शीतल, आन्या ,रूबी , आराध्या, आशी, अंशिका ,गुड़िया ,अक्षिता आदि के द्वारा सजीव प्रस्तुति की गई। गरबा नृत्य में राजलक्ष्मी, अनुश्री, योगिता, रश्मि, रिया, आकृति, खुशी, शगुन, साक्षी, वर्तिका, आरुषि, निधि, तासु, आकांक्षा, आंचल, सुनंदा आदि छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मृदुला सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now