सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग हुई तेज, भाजपा नेता और कार्यकर्ता कर रहे विरोध प्रदर्शन

SHARE:

 

 

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक केजरीवाल इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा

भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि मौजूदा समय में सीएम केजरीवाल नई आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक केजरीवाल इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा।

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कही ये बात:

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने एक सामाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “हैरानी होती है कि दिल्ली का भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री जेल जा चुका है, लेकिन अभी भी इस्तीफा नहीं दे रहा है। किस तरह से दिल्ली में शराब घोटाला हुआ और आज केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। अब तो दिल्ली हाई कोर्ट ने भी साफ कह दिया है कि केजरीवाल भ्रष्ट हैं, लेकिन उसके बाद भी केजरीवाल इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। अब दिल्ली के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

जेल से ही चलेगी सरकार: AAP:

गौरतलब है कि बीते 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को नई आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल के अंदर से ही सरकार चलाएंगे

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now