चंडीगढ़ में युवती को जिंदा जलाया

SHARE:

 

चंडीगढ़।

चंडीगढ़ में सेक्टर-35 के पार्क से मंगलवार तड़के एक युवती को जिंदा जला दिया गया। उसका 80% तक जला शरीर पुलिस को मिला। इसकी सूचना पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। करीब 4 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को रेस्क्यू किया और सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे PGI रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि लड़की का नाम रानी (21) था। वह मोहाली के गांव सोहाना की रहने वाली थी। सोहाना में ही वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।उधर, इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए लड़की की मां ने सेक्टर-36 स्थित पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। वह रो-रोकर पुलिस से न्याय दिलाने की बात कह रही थी। उसका कहना था कि लड़की को चालाकी से पार्क में बुलाया गया था।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now