चौधरी साहब को ‘भारत रत्न’ राष्ट्र के नवनिर्माण में असाधारण योगदानों का अभिनंदन हैः सीएम योगी

SHARE:

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस स्वामीनाथन व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न मिलने पर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ के जरिए उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्र के नव-निर्माण में चौधरी साहब के असाधारण योगदानों का अभिनंदन है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि ‘देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को मरणोपरांत आज नई दिल्ली में मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा प्रदान किया गया ‘भारत रत्न’ सम्मान राष्ट्र के नव-निर्माण में उनके असाधारण योगदानों का अभिनंदन है। गांव, गरीब, वंचित, शोषित और अन्नदाता किसानों के समग्र उत्थान को समर्पित चौधरी साहब के अविस्मरणीय कार्यों ने भारतीय राजनीति को उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित किया।

राव की प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त हुई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर हर्ष जताया। ‘एक्स’ पर सीएम ने लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है। उनके कुशल नेतृत्व और लोक-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त हुई। भारत को समृद्ध और उन्नत बनाने में उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

स्वामीनाथन की दूरदर्शिता से भारत में किसानों की समृद्धि के नए युग की शुरुआत हुई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता से भारत में कृषि के उत्थान एवं अन्नदाता किसानों की समृद्धि व खुशहाली के एक नए युग की शुरुआत हुई।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना गौरवपूर्ण क्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है। ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now