सोमाली लुटेरों ने जहाज किया था अगवा, पाकिस्तानी नागरिक लगा रहे थे गुहार.. इंडियने नेवी ने  बचाया, जानिए

SHARE:

दिल्ली।

समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय नौसेना लगातार ऑपरेशन चला रही है और इस बार इंडियन नेवी ने अरब सागर में खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया है।

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचा लिया है, और समुद्री लुटेरों को इंडियन नेवी के आगे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारतीय नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कमर को इंटरसेप्ट किया था और बाद में गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भी इस मिशन में शामिल हो गया।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा, कि नौसेना विशेषज्ञ टीमें समुद्र में मछली पकड़ने के लिए स्वतंत्र और आजाद माहौल तैयार करने के लिए लगातार ‘सफाई अभियान’ चला रही है, ताकि समुद्री गतिविधियां चलती रहें और समुद्र सुरक्षित क्षेत्र बना रहे। और इसी कड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now