सीओ, कोतवाल ने मलीन बस्ती के बांटा होली का समान

SHARE:


देवरिया।
सीओ सदर और कोतवाल ने रविवार की शाम को सोमनाथ नगर के मलीन बस्ती के बच्चों को होली का समान वितरण किया। जिससे बच्चे धूम धाम से होली मना सके। इसके साथ ही लोगों को माला पहनाकर होली की बधाई दिया।


होली में सुरक्षा व्यवस्था के चलते सीओ सदर संजय रेड्डी और कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा मुस्तैद है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। पुलिस द्वारा चौराहे पर मारने पीटते हुए बराबर देखा जाता है। रविवार को एक बार फिर पुलिस की मानवता दिखाई दी।  जिले में होली दो दिन बनाई जा रही है। इसे देखते हुए दोनों लोगों ने रविवार की शाम को शहर के मलीन बस्ती के बच्चों को होली धूमधाम से बनाए, इसके लिए उनके घर पहुंचे। सोमनाथ नगर के मलीन बस्ती में पुलिस की गाड़ी पह़ुंचते ही लोग हैरान हो गए। सीओ सदर गाड़ी से बाहर निकले और होली में बच्चों को समान देने के बारे में बताया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। इसके बाद कोतवाल और सीओ सदर ने बच्चों के लिए लाए गए समानों का वितरण किया। बच्चे रंग, गुलाल और पिचकारी पाकर काफी खुश हुए। वहीं दोनों लोगों ने वहां मौजूद लोगों को माला पहनाकर होली की बधाई दिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now