पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा जिला सचिव पर जानलेवा हमला

SHARE:

देवरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा के जिला सचिव पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। कार से ठोकर मार कर नीचे गिरा दिया, फिर गाड़ी घुमाकर कुचलने का प्रयास किया। राहगीरों के शोर मचाने पर दोबारा बाइक में ठोकर मार कर फरार हो गए। आसपास के लोगों के फायरिंग की बात कहने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल जिला सचिव को लेकर अस्पताल चली गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी सपा जिला सचिव मुन्ना यादव गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी वह देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर चौराहे से 100 कदम आगे पहुंचे थे कि पीछे से ओवरटेक कर एक कार चालक ने बगल से ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही मुन्ना यादव सड़क पर गिर पड़े। ठोकर मारने वाले 20 कदम आगे जाकर दोबारा कार को मोड़ लिए। आसपास के लोगों का कहना था कि कार चालक ने दोबारा मुन्ना यादव पर वाहन चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया।

आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक फिर से बाइक में ठोकर मार कर कसया की ओर भाग निकला। राहगीरों का कहना था कि घटनास्थल पर फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। फायरिंग की बात सुनते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना के लगभग 15 मिनट बाद दरोगा अश्वनी सिंह एक दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने अपनी जीप से लादकर मुन्ना यादव को सदर अस्पताल भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी है। फायरिंग की बात गलत है। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे हैं।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now