विदेश भेजने के नाम पर युवकों थमाया एक्सपॉयरी विजिट वीजा

SHARE:


देवरिया।

नगर थाने के पगरा के बाद शहर के सीसी रोड नियर छोटा हनुमान मंदिर के पास संचालित एक ट्रेवेल्स एजेंसी दर्जनों युवकों के संग धोखाधड़ी की है। एजेंसी संचालक ने युवकों से मोटी रकम ले विजिट वीजा थमा दिया जो एक्सपॉयरी था। यही नहीं जब युवकों ने फोन कर नाराजगी जतायी तो दिल्ली हेड ऑफिस बुला खुद फरार हो गया। इसके बाद युवकों ने उसकी काफी खोजबीन परंतु उसका पता नहीं चला। थकहार युवकों ने कोतवाली में आवेदन देकर एजेंसी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल को दिए गए आवेदन में आफताब आलम ने कहा है कि मरहबा ऑफिस जिसका एड रामनाथ देवरिया,सीसी रोड नियर छोटा हनुमान मंदिर देवरिया लिखा हुआ था। वहीं हेड ऑफिस दिल्ली में दर्शया गया था। एजेंसी द्वारा पांच माह पूर्व विदेश भेजने के नाम पर खाता नंबर 120025795798 जो केनरा बैंक की है उसमें 50-50 हजार रुपए जमा करवा लिया गया। इसके बाद विदेश भेजने के लिए विजिट वीजा थमा दिया गया जो कि एक्सपॉयरी हो गया। जब एजेंस से पता किया गया तो दिल्ली ऑफिस में बुलाया गया। परंतु संचालक वहां नहीं पहुंचा। वह कई दिनों से फरार है। इसके बाद सोमवार को आफताब आलम के साथ अन्य पीड़ित युवक मौके पर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी लोगों को हुई। इसके बाद युवक सीधे कोतवाली पहुंचे और संचालक के खिलाफ पुलिस को आवेदन दे कार्रवाई की मांग की।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now