देवरिया।
बिग बॉस फेम माडल अर्शी खान सोमवार की देर शाम देवरिया पहुंची। यहां पहुंचते ही उसने आरोप लगाया कि बार-बार उसके मोबाइल पर देवरिया में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। उसने शहर के एक चर्चित चिकित्सक पर केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में आवेदन भी दिया है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
माडल अर्शी खान की मैनेजर मलाड में रहती है। 25 जुलाई 2023 को वह अपने परिचित जिम संचालक अभिषेक शर्मा के सोंदा स्थित जिम में पहुंची। जहां उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की गई। इसके बाद मैनेजर के संग हुई घटना की जानकारी होने के बाद अर्शी खान सीधे देवरिया पहुंची और कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। यह मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच सोमवार की देर शाम देवरिया पहुंच कर अर्शी खान ने इस मामले में एक और नया मोड़ ला दिया है। अर्शी खान का आरोप है कि देवरिया में चल रहे मामले को उठाने को लेकर उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उन्हें अंजाम बुरा भुगतने की भी बात कही जा रही है। उन्होंने कोतवाली पहुंच आवेदन भी दिया है। जिसमें उन्होंने शहर के चर्चित चिकित्सक को आरोपित किया है। इधर चर्चित चिकित्सक के बारें में जानने का प्रयास किया गया तो कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।




