शिव शक्ति महायज्ञ को सफल बनाने हेतु निकली जन जागरूकता बाइक रैली।

SHARE:

 

बघौचघाट,कन्हैया यादव । बघौचघाट विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 12 फरवरी से होने वाले नव दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह के लिए जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। रैली को मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। सभी श्रद्धालु केसरिया रंग का वस्त्र धारण किए,ध्वज के साथ हर हर महादेव की जय घोष करते हुए जन जागरूकता बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली मंदिर परिसर से निकलकर मदीना बाजार,कस्बा बघौचघाट,केडी चौराहा,निर्मल चौराहा,सुंदरपुर चौराहा,बिंदी चौराहा,शाहपुर शुक्ला चौराहा,मुरार छापर,नेहरूआरी,देवरिया घूस चौराहा, पथरदेवा बाजार,शिव मंदिर चौराहा,धर्मचौरा,बोल बम चौराहा,ओली पट्टी,मलसी चौराहा,श्याम पट्टी,अमवा पांडेय होते हुए वापस नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचा।जहां श्रद्धालुओं में महा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बघौचघाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ रैली के साथ भ्रमणशील रहे।वही शांति व्यवस्था हेतु हर चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रही।श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर का लोकार्पण 4 मार्च 2019 को उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। तभी से यहां धर्म का अनावरत प्रचार प्रसार होता रहा है। यहां के लोग गंगा जमुनी तहजीब को चरितार्थ करते हैं। शिव शक्ति महा यज्ञ को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र की पूरी जनता एक साथ है। 12 फरवरी को शिव शक्ति महायज्ञ हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगी। यज्ञ में यज्ञाचार्य पं मथुरा प्रसाद शुक्ल वैदिक काशी के वैदिक मंत्रों द्वारा,डॉ श्याम सुंदर पाराशर के श्रीमद् भागवत कथा के बीच विश्व प्रसिद्ध नाटय संस्थान सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वही मंदिर के पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि 12 फरवरी को हवन कुंड के लिए वैदिक रीति से लकड़ियों को घिसकर अरणीय मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित किया जाएगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now