देवरिया।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में एक सप्ताह पूर्व महिला के हत्याकांड में लार पुलिस के हाथ खाली है। घटना के बाद से ही लार पुलिस और एसओजी हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी हुई है। पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए बलिया जिले के कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अभी तक न तो अभियुक्त के बारे में पता कर सकी है और न ही मासूम के बारे में जानकारी कर सकी है। पुलिस अभियुक्त के मोबाइल कॉल डिटेल के सहारे रह गई है। वहीं अभियुक्त के बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लार के चुरिया गांव की रहने वाली रिंकू यादव पत्नी राजू यादव उर्फ लाला का शव 5 फरवरी की सुबह गांव के प्राथमिक स्कूल के समीप गेहूं के खेत में मिला था। बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के रहने वाले बेचन यादव की तहरीर पर लार पुलिस ने रिंकू के पति राजू यादव उर्फ़ लाला के विरुद्ध हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरु कर दिया। हत्या कांड के सात दिनों बाद भी लार पुलिस को हत्याकांड में कोई खास कामयाबी नहीं मिला। इसे देखते हुए एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया। हत्याकांड के एक सप्ताह बाद भी पुलिस और एसओजी टीम को मामले में कोई विशेष सफलता हांथ नहीं लगी है। पुलिस ने मामले में बलिया और लार के एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी किया। इसके बाद भी पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला। सूत्रों की माने तो पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है, उसे उम्मीद है कि राजू की गिरफ्तारी के बाद मासूम के बारे में भी जानकारी मिल जाएंगी। पुलिस ने बलिया जिले के एक गांव से अभियुक्त के बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभियुक्त हत्याकांड के बाद बलिया जिले में काफी समय तक रहा है।




