यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार ने गुडगांव क्लब दिल्ली को 1 गोल से हराया

SHARE:


बघौचघाट। मदनी ट्रॉफी हाजी हसनैन खान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता मदनी खेल का मैदान मेहांहरंगपुर में शनिवार को उद्घाटन मैच यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार और गुडगांव क्लब दिल्ली के टीम के बीच खेला गया।मैच को सिवान बिहार की टीम ने 1-0  से गुडगांव क्लब दिल्ली को हराकर अगले दौर में पहुंची।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रहमा शंकर त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर  उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के टीम के खिलाड़ी ने पहला मैदानी गोल दाग कर अपनी दबदबा बनाईं।मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे।लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी।मैच को सिवान बिहार की टीम ने 1/0 से गुडगांव क्लब दिल्ली की टीम को हराकर अगले दौर में पहुंच गई।
इस दौरान आयोजक फखरुद्दीन खान ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।निर्णायक मकदूम,इकराम व अंकित कुमार एवम कमेंट्री अब्दुल रब ने किया।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव,बैजनाथ मिश्र,महिवाल जायसवाल,संजीव राव, राजेश पांडेय,संजय मल्ल,फखरुद्दीन खान,पूर्व प्रधान तलहा खान,राकेश राय, असलम खान,चुन्नू भाई खान,मोहमद फतेह, इसरार अहमद,असरफ खान,वसीम अहमद, मंजूर हसन,हमीद वारसी, सुभाष पाठक,जिपस कमलेश पांडे, कैलाश पति,सलाउद्दीन खान,मोनू सिंह,वीर प्रताप सिंह,हादी हुसैन, अजहरुद्दीन खान,पंकज गुप्ता,अमीरुद्दीन सिद्दीकी, कलाम प्रधान, वलीउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
आज मैच मुबारकपुर और गोरखपुर के बीच खेला जाएगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now