सड़क सुरक्षा के लिए 23 जनवरी को बनेगी मानव श्रृंखला

SHARE:

देवरिया।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को जिले में सड़क सुरक्षा और मतदाता जागरुकता के लिए शहर में मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक लिया। बैठक में अधिाकारियों को हर हाल में मानव श्रृंखला के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दिया।
जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती आगामी 23 जनवरी को जिले में सडक सुरक्षा तथा मतदाता जागरुकता के लिए मानव श्रृंखला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनो, एनएनएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, क्षेत्रीय जनो एवं कक्षा 8 से 12 तक तथा उच्च शिक्षा से जुडे विद्यार्थियों को मानव श्रृंखला में उनकी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने पर जोर दिया। मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहभागिता निभाये जाने की भी अपेक्षा की है।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि मानव श्रृंखला की सभी तैयारियों व विस्तृत कार्य योजना बनाकर उसे मूर्त रुप दिया जाये। अधिकारियों की ड्यूटी सत्यापन कार्य एवं शपथ दिलाये जाने हेतु लगायी जाये। यह श्रृंखला प्रातः 11 बजे से निकाली जायेगी तथा इस बीच उन्हें सडक सुरक्षा का शपथ दिलाये जाने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरुक किया जायेगा। उन्होंने मानव श्रृंखला का रुट तय करने एवं अन्य आवश्यक प्रबंध के लिए एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया। बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, आदि मौजूद रहे।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now