एक एसएसआई समेत पांच सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 26 का तबादला

SHARE:

देवरिया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को एक एसएसआई समेत पांच सब इंसपेक्टरों को लाइन हाजिर तथा 26 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। इस सप्ताह एसपी ने तीसरी बार बड़े पैमाने पर कार्रवाई व तबादला किया है। सब इंस्पेक्टरों की विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनाती की गयी है।
एसपी ने भटनी के एसएसआई दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बरहज के चकरा गोसाई के चौकी प्रभारी सब इंसपेक्टर अनिल कुमार यादव, बरहज गौरा के चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार यादव व भाटपाररानी थाने पर तैनात केशव कुमार मौर्य, बनकटा थाने पर तैनात रिजवान अली को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात राम विलास सिंह, रविन्द्र सिंह, लाल बहादुर यादव व इंतखाब आलम को सदर कोतवाली, योगेन्द्र नाथ यादव व योगेन्द्र सिंह को सलेमपुर, लाल बहादुर गुप्ता को भटनी, हरिशंकर यादव को भलुअनी, लाल बचन सिंह, हरिकृष्ण यादव को सुरौली, नरेन्द्र प्रसाद को भलुअनी, अमरनाथ सोनकर को रामपुर कारखाना से बनकटा, राधेश्याम चौधरी को उसरा बाजार चौकी से मईल, अश्वनी कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बैतालपुर से रामपुर कारखना, ओम प्रकाश सिंह को मईल से बघौचघाट, प्रहलाद कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा लार से श्रीरामपुर, धर्मेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी भुजौली से एसएसआई श्रीरामपुर, जय प्रकाश दूबे को चौकी प्रभारी मेहरौना से एसएसआई बनकटा, विनय कुमार सिंह को रूद्रपुर से खुखुन्दू, धर्मेन्द्र कुमार को भाटपाररानी से चौकी प्रभारी मेहरौना, महेन्द्र प्रताप चौधरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मझौलीराज, सदर कोतवाली से सब इंसपेक्टर अजहर अब्बास को भाटपाररानी, मिथिलेश कुमार को रूद्रपुर से सुरौली, ज्ञान सिंह पटैल को एकौना से भाटपाररानी, श्याम राज सिंह को एकौना से सदर कोतवाली तैनात किया गया है।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now