69 महाविद्यालयों के 13055 छात्रों को मिलेगा स्मार्ट फोन

SHARE:

देवरिया। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए स्कूलों को स्मार्टफोन का वितरण मंगलवार को तहसील परिसर में किया गया। जिले के 69 महाविद्यालय को 13055 छात्रों के लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया है।  शेष 47 महाविद्यालयों ने शेष छात्रों को दूसरे चरण में स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।
पिछले कार्यकाल से ही प्रदेश सरकार के द्वारा स्नातक और परास्तानक, इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट का वितरण किया जाता है। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 का 116 महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मार्टम फोन को वितरण किया जाना था। जिसमें पहले चरण में जिले के 69 महाविद्यालयों  के बीए, एमए, बीकाम, बीएड, बीएससी, एमएसी आदि के अंतिम वर्ष के 13055 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन को मोबाइल उपलब्ध करा दिया गया था। मंगलवार को सदर तहसील से जिले के 69 विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों को बुलाकर स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। विद्यालयों के लिए आए कुल 13055 स्मार्ट फोन स्कूलों में भेज दिया गया है। जहां से छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। शेष बचे 47 महाविद्यालय के शेष छात्रों को दूसरे चरण में स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। स्मार्टम फोन वितरण के दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, प्रभारी डीआईओएस महेन्द्र प्रसाद, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर थाना गौरीबाजार के उदयभान, राजीव मिश्रा, परीक्षा लिपिक मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पालिटेक्निक और आईटीआई के छात्रो को मिलेगा टैबलेट
जिले के आईटीआई और इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को टेबलेट का वितरण किया जाना है। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में इन स्कूलों के छात्रो के लिए टेबलेट आएंगा। जिसका वितरण जिला मुख्यालय से किया जाएगा। इसके लिए विभाग के पोर्टल पर इसके बारे में जानकारी आएंगी। इसके बाद छात्रों के लिए टैबलेट जिला में आएंगा।

कोट-
आधुनिकीकरण बहुत तेजी से हो रहा है। शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं। शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाने लगी है, लेकिन आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट व स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। इसे देखते हुए सरकार के द्वारा स्मार्ट फोन उपनब्ध कराया था। तहसील परिसर से 69 महाविद्यालयों को वितरण के लिए स्मार्टम फोन दिया गया है।
महेन्द्र प्रसाद, सह जिलाविद्यालय निरीक्षक, देवरिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now