अयोध्या में कार्यक्रम के चलते रोडवेज के बसों का रुटडायवर्ट

SHARE:

देवरिया। जिले के रोडवेज की बसों से अयोध्या जाने के लिए तैयारी करने वाले यात्रियों को झटका लगेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते सुरक्षा को देखते हुए बाहरी वाहनों के आगमन पर रोक है। इसे देखते हुए 19 से 22 जनवरी की रात तक देवरिया से लखनऊ व दिल्ली व अन्य स्थानों पर जाने वाली बसों को गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते भेजा जाएगा। देवरिया से प्रतिदिन 13 बसें दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए जाती है।
देवरिया डिपो से प्रतिदिन दिल्ली के लिए दो बसें, लखनऊ के लिए पांच बसें और कानपुर के लिए छह बसें जाती है। इतनी ही बसें प्रतिदिन उधर से देवरिया डिपो के लिए आती है। अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाहरी वाहनों पर रोक लगा दिया गया है। अयोध्या जिले से होकर जाने वाले रोडवेज की बसों के आवागमन पर भी रोक लगा दिया गया है। इसके चलते कुछ लोग ट्रेन से जाने की योजना बना रहे हैं।

कोट-
अयोध्या हो कर जाने वाली बसों के रुट को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए बदला गया है। कार्यक्रम के समापन होने के बाद बसें पुराने रुट पर चलेंगी। तब तक बसें गोरखपुर- आजमगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जाएंगी।
ओपी ओझा, एआरएम देवरिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now