डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर चला जांच अभियान

SHARE:

देवरिया। आरपीएफ, जीआरपी ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने प्लेटफार्म, वेटिंग हाल समेत पूरे परिसर की गहनता से जांच किया। टीम के सदस्यों ने यात्रियों की समानों की भी जांच किया।
अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वांचल के स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही बराबर चेकिंग का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद और जीआरपी के इंस्पेक्टर सुधाकर उपाध्याय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने सिविल पुलिस के डॉग स्क्वायड की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। डॉग रानी को साथ लेकर टीम के सदस्यों ने प्लेटफार्म नम्बर एक, दो और तीन के साथ ही वेटिंग हाल, परिसर में गहनता से चेकिंग किया। टीम के सदस्यों को कोई संदिगग्ध समान बरामद नहीं हुआ। टीम के सदस्यों ने राहत की सांस लिया। इस दौरान रामानंद यादव, एएसआई सूरज यादव,  कांस्टेबल सुनील भारतीय, हेड कांस्टेबल अमर कुमार गोड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now