ओटीएस का आज आखिरी दिन उठा ले लाभ

SHARE:

देवरिया। जिले के चारों डिवीजन में ओटीएस स्कीम का लोगों को लाभ देने के  मंगलवार को आखिरी दिन होगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर लिया है। काउंटर पर लास्ट व्यक्ति का जमा करने के बाद ही कर्मचारी काउंटर को बंद करेंगे। इसके लिए विभाग ने सोमवार को उपभेक्ताओं से सम्पर्क कर ओटीएस का फायदा पहुंचाने के लिए कार्यालय में बिल का भुगतान करने के लिए अभियाल चलाया। बकाए में बिजली काटी गई।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी एकमुश्त समाधान योजना 2023 (ओटीएस) थर्ड फेज मंगलवार कर की देर रात को समाप्त हो जाएगा। 16 जनवरी  के आखिरी तारिख होने के चलते बिजली विभाग के सभी राजस्व काउंटर खुले रहेंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर लिया है। आखिरी दिन अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी किया गया है।  इसके लिए देवरिया डिवीजन के अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने नेतृत्व में सोमवार को भी रामलीला क्षेत्र, बरियारपुर, भटवलिया एवं अन्य सब स्टेशन के क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन को काटा गया। कनेक्शन कटने पर कुछ उपभोक्ता कार्यालय पहुंच कर बिजली का भुगतान करते रहे। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत का लाभ मिल रहा है। इसे मंगलवार कार्यालय पहुंच कर अपने बिल का भुगतान कर फायदा उठा सकते है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now