दुकान से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

SHARE:


देवरिया।

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से चोरी का 23 मोबाइल औऋ नगद रुपया बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया।

देवरिया जिले के  बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौदी गांव के रहने वाले राकेश वर्मा ने  सरौरा चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोले हुए है। 7 जनवरी की रात में चोरों ने दुकान में चोरी किया। दुकानदार राकेश वर्मा पुत्र दीनानाथ वर्मा  की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरुद्ध मुकदमा  दर्ज किया। बरियारपुर पुलिस को सोमवार को मुखबिर ने चोरों के बारे में सूचना दिया। पुलिस ने विशुनपुर कला बाजार के पास से  दो चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ चोरों ने अपना नाम जतिन कुशवाहा पुत्र रामप्रताप कुशवाहा निवासी बेलही सुन्दर टोला थाना तरकुलवा और अरुण कुशवाहा पुत्र श्रीराम कुशवाहा निवासी बेलही सुन्दर टोला थाना तरकुलवा जनपद देवरिया बताया।  पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि 7 जनवरी  की रात को सरौरा चौराहे पर कटर की मदद से शटर का ताला काटकर चोरी की गयी थी । अभियुक्तों के पास से बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त मोटर साइकिल हम लोगों द्वारा थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज, बिहार से चोरी की गयी थी। जिसकी जांच पुलिस टीम द्वारा किये जाने पर पाया गया कि उक्त वाहन के संबंध में थाना विजयीपुर में मु0अ0सं0-56/2023 धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज था। चोरों के पास से
चोरी के 23 अदद मोबाइल फोन,5500 रुपये, एक मोटर साइकिल ,एक अदद लोहे का कटर बरामद हुआ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह , एसएसआई धर्मेन्द्र मिश्रा,  स्वाट टीम के प्रभारी सादिक परवेज , सुधीर मिश्र, धनन्जय श्रीवास्तव, मेराज खान, विशाल जायसवाल, रामाकान्त पाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now