
जालौन।
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम पतराही में सोमवार की सुबह परिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी । गोली की आवाज के बाद घर में हडकंप मच गया। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गये। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के पतराही गांव की रहने वाली देवकी (50) पत्नी श्यामवीर तोमर का बड़ा बेटा और पति जयपुर में रहकर पेंटिंग करते है। पति से सोमवार की सुबह श्यामवीर अपनी पत्नी देवकी को साथ जयपुर साथ चलने की बात कह रहे थे। इसका देवकी विरोध कर रही थी। इसे लेकर श्यामवीर तोमर ने अपनी पत्नी देवकी को गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गया, परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आस पड़ोस के लोगों को सूचना देखकर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर जालौन सीओ राम सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना करने वाले आरोपी पति श्यामवीर तोमर को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ राम सिंह ने बताया कि श्यामवीर को जयपुर वापस जाना था सुबह उसने पत्नी से दोबारा चलने के लिए कहा जिस पर पत्नी ने फिर मना कर दिया और इस पर विवाद बढ़ने पर श्यामवीर ने अपनी पत्नी देवकी को गोली मार दी। जालौन सीओ राम सिंह का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है




