कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

SHARE:

तरकुलवा।
जिले में एक तरफ जहां हर कोई मकर संक्रांति का त्योहार मना रहा था, कोटेदार द्वारा राशन वितरण में की जा रही अनियमिता को लेकर तरकुलवा ब्लॉक के पकड़ी छापर पटखौली के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में कार्ड धारकों ने ग्राम सचिवालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर आईजीआरएस पोर्टल पर कोटेदार के खिलाफ शिकायत की। राशन वितरण में अनियमितता, अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने, घटतौली करने और कार्ड बनाने के नाम पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम पकड़ी छापर पटखौली की कोटेदार शिव कुमारी देवी के खिलाफ गांव में प्रदर्शन कर लोगों ने आरोप लगाया कि कोटेदार घटतौली करते हैं, प्रति यूनिट केवल चार किलो राशन दिया देते हैं । कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है। आरोप है कि कोटे की दुकान का संचालन कोटेदार के पति करते हैं, जो बदमाश किस्म के हैं और अक्सर कार्ड धारकों को धमकी देते हैं। उनके द्वारा 17 दिसंबर 2023 को कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा लिया गया, किंतु अब तक किसी को राशन नहीं दिया गया है। गांव की शालू देवी पत्नी रामानंद व सुमन पत्नी अजय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कोटेदार के पति ने राशन कार्ड बनवाने के लिए 1500-1500 रुपए लिया गया है, किन्तु अबतक उनका राशन कार्ड नहीं बना है। प्रदर्शन करने वालों में पूनम देवी, मालती देवी, आसमा खातून, गुलाबी देवी, कलावती देवी, प्रीति देवी, शीला देवी, नौरंगी भगत, सूरत, दीपू, आलोक, अंकित, यासीन, गणेश पाठक, योगेन्द्र आदि शामिल रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now