
बघौचघाट,कन्हैया यादव।
बघौचघाट थाने के दीवान एवम मुंशी ने
मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब,असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किया। रास्ते में ठंड से परेशान लोगों को कंबल मिलने से राहत मिली।
बधौचघाट थाने के हेड मोहर्री दयानंद उपाध्याय और कांस्टेबल मुंशी रजनीकांत राय ने कहा कि ठंड की मार सबसे अधिक गरीबो को झेलनी पड़ती है।इस लिए इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु अत्यंत कमजोर व गरीब लोगो को चिन्हित कर यह छोटा सा प्रयास किया गया।जिससे किसी भी कमजोर व गरीब परिवार के लोग इस ठंड में ठिठुरना न पड़े।इस के साथ हम पुलिसकर्मियों का प्रयास रहेगा की ऐसे तबके के लोगो को ठंड से हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा। ऐसे हालात से निजात हेतु हम सभी सदैव गरीबो के साथ खड़े है।इस सराहनीय प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।




