देवरिया।
बेटी के घर से आ रहे वृद्ध का रुपया स्टेशन पर गिर गया। स्टेशन परिसर में एक युवक ने रुपया गिरता देख उठा लिया और प्लेटफार्म पर पहुंच वृद्ध को रुपया वापस किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रानपुर के रहने वाले मनोहर (65) शनिवार को बेटी के घर से अपने गांव जाने के लिए निकले थे। वह सदर रेलवे स्टेशन पर ई- रिक्शा से पहुंचे। चालक को रुपये देने के लिए निकाले तो उनका पैसा वहीं गिर गया। इसके बाद वह वह प्लेटफार्म से कसया ढाला जाने लगे। वहीं पास में खड़ा युवक टीपू कि नजर उस रूपए पर पड़ी तो वह उसे उठाकर वृद्व को आवाज देने लगा। वृद्ध सुने नहीं तो दौड़ लगाकर प्लेटफार्म पर पहुंच कर उनका रुपया 12 सौ रुपया वापस किया। वृद्ध ने बताया कि गांव जाना था पैसा गिर गया था। यही रुपया था। वृद्ध ने युवक को धन्यवाद दिया।




