देवरिया।
ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों का समान चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को शनिवार को सदर रेलवे स्टेशन कर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रुप से गिरफ्तार किया। उसके पास से ट्रेनों से चोरी किया गया दो मोबाइल बरामद हुआ। जीआरपी ने दोनों मोबाइल के चोरी के मामले में चालान कर दिया।
जीआरपी और आरपीएफ के जवान शनिवार को संयुक्त रुप से चेकिग अभियान चला रहे थे। टीम के सदस्य यात्रियों के समानों की चेकिंग कर रहे थे। वह प्लेटफार्म नम्बर एक के पश्चिमी छोर स्थित फूट ओवर ब्रिज के समीप ही पहुंचे थे कि एक युवक चेकिंग करता हुआ देख कर भागने लगा। टीम के सदस्यों को संदेह हुआ तो दौड़ा कर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर दो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर अहमद पुत्र सैयद नुरूल निवासी शिवपुरी थाना परसा मलिक जिला महराजगंज बताया। भागने के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह चोर है और ट्रेनों में यात्रियों का समान चुराता है। उसके पास मिले मोबाइन नम्बर की जांच किया गया तो वह 22 अक्टूबर 2023 को रवि पुत्र हीरा लाल निवासी गोरखपुर अहमदाबाद ट्रेन के स्लीपर एस 8 बर्थ नम्बर 7 और 8 पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। वहीं दूसरी घटना 15 दिसम्बर 2023 को श्याम प्रसाद पुत्र राम खिलावन प्रसाद पता कपिल धारा कालोनी थाना अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश की मोबाइल चोरी हुआ था। दोनों यात्रियों ने मुकदमा दर्ज कराया था। टीम में जीआरपी के दरोगा मु. युनुस , आरपीएफ मुख्य आरक्षी परमेन्द्र राय, मुख्य आरक्षी जीआरपी अखिलेश दूबे, कांस्टेबल समीर सिंह रहें।




