देवरिया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार की देर शाम को जिले के परिषदीय शिक्षकों के चार माह से लंबित चयन वेतनमान को लेकर डीएम से मिला। शिक्षकों ने लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण की मांग किया।
महासंघ के जिला संयोजक ने कहा कि जिले के विभिन्न ब्लाकों के लगभग डेढ़ सौ शिक्षकों की चयन वेतनमान से संबंधित पत्रावलियां खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अग्रसारित होकर जिला कार्यालय में लंबित हैं। जिला कार्यालय के संबंधित पटल सहायकों की लापरवाही और उदासीनता के कारण पत्रावलियां निस्तारित नहीं हो पा रही है। पिछले चार पत्रकों में उक्त लंबित पत्रावलियों के निस्तारण का अनुरोध किया गया। इसके बाद अब तक सिर्फ हीला हवाली किया जा रहा है। इसलिए महासंघ जिलाधिकारी से मिलकर यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग किया है। प्रतिनिधि मंडल में अशोक तिवारी, गोविंद सिंह, प्रमोद कुशवाहा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, मदन पटेल, मनोज कुमार मिश्र, जितेंद्र साहू, रवि पाठक, शैलेन्द्र चौबे, राजेश सिंह, जितेंद्र यादव, पुनीत बैठा मौजूद रहे।




