देवरिया।
जिले में ओटीएस योजना की सफलता के लिए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में वसूली तेज करने के लिए सभी एसडीएम को राजस्व संग्रह अमीन की टीम बनाने का निर्देश दिया था। इसके लिए जिले के सभी तहसील में शनिवार को बैठक हुई। देवरिया तहसील कार्यालय में हुई बैठक में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता वीके सिंह मौजूद रहे। जहां तहसील क्षेत्र के ओटीएस के बारे में चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्र में बकाएदारों की संख्या अधिक होने के चलते टीम बनाया गया। जिसमें उपकेन्द्र के जेई के साथ उस क्षेत्र के राजस्व संग्रह अमीन की टीम बनाया गया है। जो क्षेत्र में जाकर बकाएदारों को ओटीएस के बारे में जानकारी देगें। इसके बाद भी उपभोक्ता ओटीएस में रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है और उसका बिजली का बिल दस हजार से अधिक का बकाया है। उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। कनेक्शन कटने के बाद जो उपभोक्ता ओटीएस रजिस्ट्रेशन का रसीद दिखाएगा, उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
कोट——–
विभाग को मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। देवरिया डिविजन में ओटीएस का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिले। इसके लिए जेई और राजस्व संग्रह अमीन की टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
वीके सिंह, अधिशासी अभियंता देवरिया।




