घर से बुलाकर सकरापार ढाले पर युवक को मारी गोली,गंभीर देवरिया।

SHARE:


देवरिया।
देवरिया जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर सकरापार ढाले पर गोली मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में लग गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामन चक गांव के रहने वाले रोहित यादव (20) पुत्र रामबदन यादव की पुरानी रंजिश सकरापार के रहने वाले एक मनबढ़ युवक से चला था । इसे लेकर शनिवार को रोहित के मोबाइल पर किसी ने फोन कर उसे सकरापार ढाला पर बुलाया। रोहित पैदल ही सकरापार ढाला पर पहुंचा था । उसी समय सकरापार की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोहित पर फायर झोक दिया। गोली रोहित के गले पर लगी जिससे वह वहीं पर गिर गया । गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। लोगों को आता देख बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गोली लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी ली ।

वहीं दूसरी टीम सकरापार ढाले पर पहुंचकर खाली कारतूस वह अन्य लोगों से जानकारी ली । सूचना पर एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित का ध्यान दर्ज किया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल रोहित का प्राथमिक उपचार के बाद गले का एक्सरे कराया । जिससे गले में गोली के बारे में जानकारी मिल सके ।युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now