
अयोध्या।
राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचें। वह वहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम अयोध्या में रोड शो करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने स्वागत किया। इसके बाद पीएम अयोध्या धाम स्टेशन के लिए रवाना हो गए। वे वहां करीब 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।यहां नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन समेत अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दो अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम अयोध्या में चार नव पुनर्विकसित, चौड़ी और सौन्दर्यीकृत सड़कें – रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का उद्घाटन करेंगे. पीएम अयोध्या में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के अयोध्या पहुंचने पर देशभर से कलाकारों के विभिन्न समूहों द्वारा स्वागत किया जाएगा. एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन, राम पथ मार्ग तक कुल 40 स्टेज तैयार किए गए हैं. यहां 1,400 से ज्यादा कलाकार लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
पीएम की एक झलक पाने को सड़क के दोनों तरफ लगी लोगों की भीड
अयोध्या पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का लोगों ने भव्य स्वागत किया।सड़क किनारे खड़े लोग किसी भी तरह पीएम मोदी की एक झलक पाने को आतुर रहे। कुछ लोग पीएम की फोटो लेने के लिए लगे रहे। इस दौरान भारत के कई राज्यों से लोग यहां आए हुए हैं और विभिन्न लोकनृत्य भी यहां पेश किए गए।पीएम मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।




