पथरदेवा में निकला जन जागरण शोभा यात्रा

SHARE:


बघौचघाट। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पथरदेवा में आर एस एस के पथरदेवा खण्ड संघचालक मिठाई लाल तिवारी के देखरेख में विश्व हिंदू परिषद एवं अनेकों राजनीतिक दल के लोगों द्वारा जन जागरण शोभा यात्रा निकाली गई। जन जागरण यात्रा में सभी लोग सिर पर भगवा रंग का फेटा बांधे,हाथ में कलश लिए जय श्री राम का जय घोष करते हुए गाजे बाजे,रथ के साथ शोभा यात्रा निकाली।जो भव्य जन जागरण यात्रा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी के प्रांगड़ से निकलकर जय श्री राम का जयघोष करते हुए पथरदेवा मुख्य बाजार से होते हुए यूपी बड़ौदा बैंक,पश्चिमी चौराहा पहुंची।जहा से यात्रा पुनः वापस बाजार होते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी के प्रांगड़ पर आकर समाप्त हुई।इस दौरान लोगों में भगवान राम की प्रति अटूट आस्था देखी गई। यात्रा के अंत मेंजहां नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह द्वारा उपस्थित लोगों जलपान कराया गया। इस दौरान पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,डा.बिंध्याचल मद्धेशिया,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,अजय कुमार सिंह,अशोक सिंह,जयकुमार राव,संजीत धर द्विवेदी,रविन्द्र मद्धेशिया,लालबचन मद्धेशिया,रमेश सिंह,पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now