
देवरिया। जिले में डेढ़ माह से चल रहे ओटीएस में देवरिया डिवीजन लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह किया है। वहीं सलेमपुर अपने लक्ष्य का 30 प्रतिशत भी नहीं कर सका है। जिससे जिले के राजस्व वूसली पर असर पड़ा है। बिलों के जमा कराने पर देवरिया डिवीजन अव्वल रहा है तो सलेमपुर फिसड्डी रहा है। जिसके चलते सलेमपुर डिवीजन के एक्सीएन और भाटपाररानी के जेई पर कार्रवाई किया गया है। बिजली विभाग का जिले के चार लाख उपभोक्ताओं पर 756 करोड़ रुपये बकाया था।
जिले में विद्युत विभाग के चार डिविजन है। जिसमें देवरिया, गौरीबाजार, बरहज और सलेमपुर डिविजन है। चारों डिविजन में 4.62 लाख उपभोक्ता बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है। जिसमें 4.01 लाख उपभोक्ता बकायेदार थे। विभाग का 756 करोड़ रुपए का बिल बकाया लगाए हुए थे। विभाग के लाख कोशिश के बाद भी उपभोक्ता समय से विद्युत बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे। जिले में मात्र 61 हजार ही उपभोक्ता समय से बिद्युत बिलों का भुगतान करते है। जिले के 4.01 लाख बकाएदारों में से करीब एक लाख उपभोक्ता बड़े बकाएदार थे। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विभाग का काफी रुपया बकाया लगाया हुआ था। जिले के 4.01 लाख उपभोक्ताओं के पास 164 करोड़ का बिजली बिल बकाया था। उस पर लगभग 582 करोड़ रुपये सरचार्ज था। इसे देखते हुए विभाग ने आठ नवम्बर से 31 दिसम्बर तक तीन चरणों में आटीएस की छूट शुरु किया। इसके बाद जिले के चारों डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए लगाया गया। देवरिया डिवीजन के अधिकारी उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर ओटीएस के फायदे का लाभ उठाने के लिए प्रयास करने लगे। जिससे देवरिया डिवीजन ने लक्ष्य से अधिक राजस्व जमा कराया। वहीं सलेमपुर की सबसे खराब स्थिति रही। सलेमपुर में 139282 उपभोक्ताओं में से 11975 टर्न अप हुआ। ओटीएस में 932 के स्थान पर मात्र 256 टर्न अप हुआ। महिने के राजस्व वसूली 11.96 करोड़ के सापेक्ष मात्र 6.46 करोड़ रुपया रहा। यह देख एमडी ने सलेमपुर में निरीक्षण के दौरान अधिकारी के नहीं रहने पर सख्त रुख अपना या था। पिछले डेढ़ माह में जिले में बकाए का 60 प्रतिशत बिलों का भुगतान कराया गया है। जिसमें देवरिया डिवीजन अव्वल तो सलेमपुर डिवीजन ने ओटीएस पर विशेष बिलों का भुगतान कराने में पिछ्ड गया। जिससे वह जिले में सबसे फिसड्ढी रह।
ओटीएस में लापरवाही पर हो चुकी है एक्सईएन और जेई पर कार्रवाई
बिजली विभाग ने आठ नवम्बर से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए तीन चरण में ओटीएस योजना शुरु किया है। दूसरे चरण में 15 दिसम्बर तक इसमें अधिभार और बिजली चोरी के मामले में विशेष सुविधा दिया गया। विभाग के आलाधिकारियों ने डिविजन, सब डिविजन को ओटीएस को शत प्रतिशत सफलता के लिए निर्देश दिया गया था। इसके बाद विभाग के सलेमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता ने गंभीरता से नहीं लिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शंभू कुमार ने सलेमपुर के अधिशासी अभियंता परवेज आलम को निलंबित कर दिया। वहीं नवम्बर में भाटपाररानी के जेई गोरख गुप्ता को भी ओटीएस में लापरवाही पर निलम्बित कर दिया गया था।
कोट——–
विभाग को मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सलेमपुर डिवीजन की प्रगति कुछ कम रही है। इसे समय रहते पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
जेसी यादव, एसई, देवरिया।




