जिला बदर अपराधी क्षेत्र में कर रहा था मौज,पुलिस ने दबोचा

SHARE:

जिला बदर अपराधी क्षेत्र में कर रहा था मौज,पुलिस ने भेजा जेल
तरकुलवा।
तरकुलवा पुलिस ने गुरुवार को एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास गांव निवासी अजय पुत्र दीनानाथ को जिलाधिकारी ने क्षेत्र में भय व आतंक फैलाने के लिए 28 जुलाई 2023 को 6 माह के लिए जिला बदर किया था। जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहे लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद जिला बदर अपराधी क्षेत्र में रह रहा था ।जबकि उसकी कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाने पर हर 10 तारीख को जाकर सूचना देना रहता था ।लेकिन मनबढ़ जिला बदर अपराधी अजय अपने थाना क्षेत्र के पगरा चौराहे पर पुलिस से आंख में धूल झोंक करके रह रहा था ।गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक जिला बदर अपराधी पगरा चौराहे पर रह रहा है ।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पगरा चौराहे पर छापामारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया ।पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि अजय जिला बदर अपराधी था आदेश का उल्लंघन करके क्षेत्र में रह रहा था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now