
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलों को खेलना चाहिए, आपसी दुश्मनी का भाव नहीं रखना चाहिए। छात्राओ की कॉमेडी नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य में अनुष्का चौहान, उत्कर्ष मिश्रा, अमृता राव,संजना साहनी,अमृता दुबे की प्रस्तुतिकरण सराहनीय रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य सुदामा यादव,गोपाल प्रसाद, प्रवक्ता चौधरी,गोविंद सिंह, रमेश सिंह,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,डीके मौर्या, आरपी जायसवाल, शिव गतुल्लाह,दयानंद मिश्र,संध्या मिश्र,मयंक मिश्र,अभिषेक शर्मा,शिप्रा गुप्ता, बर्षा, निरमा यादव,आलोक मिश्र सहित छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।




