।
यूपी बोर्ड की जिले में परीक्षा कराने के लिए विभाग ने इस बार 180 केंद्र बनाया गया है। डीएम के नेतृत्व वाली कमेटी ने 356 आपत्तियों का निस्तारण करते हुए केन्द्रो पर मोहर लगाया है। पहले बने 177 विद्यालयों की सूची से 32 को बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर 35 विद्यालयों को केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र के लिए बनी सूची को माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेजा गया है। कुछ दिनों में पूरे यूपी के जिलो की सूची को आन लाइन अपलोड किया जाएगा।
जिले में राजकीय, वित्त पोषित और वित्त विहीन के कुल 553 विद्यालय है। जिसमें 22 राजकीय हाई स्कूल, इंटर कालेज, 122 अशासकीय सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कालेज और 409 वित्त विहिन मान्यता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कालेज है। बोर्ड ने 24 नवम्बर को देवरिया जिले में वर्ष 2024 बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों की सूची जारी कर दिया था। बोर्ड ने जिले में हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष कुल 177 केन्द्र बनाया। बोर्ड ने केन्द्र को लेकर 30 नवम्बर तक आपत्ति मांगा था। जिस पर 356 स्कूलों ने आपत्ति दी थी। पिछले दिनों जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम ने जांच कर आपत्तियों का निस्तारण किया था। डीएम के नेतृत्व में हुई बैठक में मानक विहीन बने दो दर्जन केन्द्र को निरस्त करने पर उनके स्थान पर नए सेंटर बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीआईओए कार्यालय के कर्मचारी निरस्त केन्द्र के छात्रों को पास सेंटर पर भेजने या नया केन्द्र बनाने की सूची बनाया। जिसमें पहले बनाए गए 177 केन्द्रो में से 32 को बाहर कर कर दिया है। इसमें कुछ राजकीय, वित्त पोषित विद्यालय है। उनके स्थान पर 35 विद्यालयों को केन्द्र वाली सूची में शामिल किया गया है। सबसे अधिक वित्त विहीन विद्यालयों को इस सूची में स्थान मिला है। जिसमें पुरानी सूची से तीन केन्द्र बढ़ गए है। सूची को शुक्रवार को डीएम के समझ प्रस्ततु किया गया, जहां डीएम ने सूची पर मोहर लगा दिया। जिसे विभाग ने माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेज दिया है।
जिले में बढ़ाए 35 परीक्षा केन्द्र
जिले में करीब 35 परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए है। जिन विद्यालयों में संसाधन नहीं थे, ऐसे विद्यालयों के स्थान पर दूसरे को केन्द्र बना दिया गया है। जिले में राजकीय, वित्त पोषित और वित्त विहीन के कुल 553 विद्यालय है। जिसमें 22 राजकीय हाई स्कूल, इंटर कालेज, 122 अशासकीय सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कालेज और 409 वित्त विहिन मान्यता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कालेज है। बोर्ड परीक्षा के लिए जो 177 केन्द्र बने थे उसमें 10 राजकीय, 110 वित्त पोषित और 57 वित्त विहीन विद्यालय थे। जिसमें से कुछ विद्यालयों को काट कर उनके स्थान पर दूसरे स्कूलों को स्थान दिया गया है।
यूपी के सभी जिलो के केंद्र की सूची होगी जारी
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र की सूची विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिनों में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। विभाग ने बोर्ड परीक्षा की सूची ने उपलब्ध करा दिया गया है। डीएम से केन्द्र की मोहर लगने के बाद उसे माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेज दिया गया है। जहां तीन दिनों तक कोई भी स्कूल आन लाइन आपत्ति सचिव को दे सकता है। उसके निस्तारण के बाद सूची को विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
कोट-
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 180 केन्द्र बनाए गए है। पहले जारी सूची में तीन विद्यालयों को पढ़ाया गया है। पुराने सूची में शामिल 32 विद्यालयों को बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर पिछले वर्ष बने कुछ विद्यालयों को केन्द्र बनाया गया है।
वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया




