बिना साफ-सफाई के नहरों से विभाग कराएगा सिंचाई

SHARE:

 सफाई के अभाव में झाड़ियों से भरा बरईपुर माइनर।

 

देवरिया  ।देवरिया जिले में  बिना साफ सफाई के ही नहरों से विभाग फसलों की सिंचाई कराएगा। 21 दिसंबर को नहरों में पानी आएगा, लेकिन अभी तक रजवाहा और माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। नहरों से अपने फसल की सिंचाई करने वाले किसान परेशान है।
किसान रवि फसल की बुवाई कर चुके हैं। बहुतेरे किसानों ने पंपिंग सेट और ट्यूबेल के जरिए फसल की सिंचाई शुरू भी कर दिया है। रामपुर कारखाना, देसही देवरिया व बैतालपुर विकासखंड के अधिकांश किसान रजवाहा और माइनर के जरिए फसल की सिंचाई करते हैं। सिंचाई महकमे ने इस बार रजवाहा और माइनर की साफ सफाई अधूरा ही छोड़ दिया है। परसा रजवाहा को 3 साल से साफ नहीं कराया गया है। इसके चलते यह झाड़ झंखाड़ से पूरी तरह पट गया है। इसी तरह सिरसिया रजवाहा को भी इस साल साफ सफाई में नहीं लिया गया। जबकि हाटा और देवरिया रजवाहा की सफाई का काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया है। भाजपा जिला महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह ने पत्र देकर रजवाहा और माइनर की सफाई तत्काल करने की मांग की है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now