देवरिया।
बनकटाथाना क्षेत्र के गौरा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे के आसपास की है। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी नंदलाल यादव (38) पुत्र स्व. रामप्रित यादव होमगार्ड थें। वर्तमान उनकी डयूटी श्रीरामपुर थाने में चल रही थी। बताया जाता है कि सोमवार को वे किसी काम से अपने गांव से दूसरे गांव के लिए जा रहे थें। रेलवे लाइन क्र्रास करते समय दोनो ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणां की सूचना पाकर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। होमगार्ड की पत्नी आरती देवी रोते रोते बदहवास हो जा रही है। होमगार्ड के तीन संतानो में आदर्श (18) आदित्य (14) व बेटी अनुष्का 10 वर्ष है।




