छठ के बाद वापसी ने रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई भीड़

SHARE:

देवरिया।

देवरिया जिले में छठ त्यौहार के बाद रोडवेज व रेलवे में यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। मंगलवार को देवरिया डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ा। बसों के लिए परिसर में यात्री सामान और बच्चों को लेकर दौड़ लगाते रहे। वहीं जिले की डेढ़ दर्जन बसों के लम्बी दूरी के मार्गो पर चले जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के आने पर यात्री बैठने के लिए आपस में भिड़ जा रहे थे। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी बाहर जाने वाले यात्रियों को भीड़ का सामना करना पड़ा।
जिले में छठ महापर्व धूम धाम से मनाया जाता है। छठ पर्व पर बड़ी संख्या में लोग गांव या रिश्तेदारी में आए थे। वहीं बाहर से भी लोग जिले के अलग अलग स्थानों पर आए हुए थे। मंगलवार को लोग अपने गंतब्य पर जाने के लिए निकले। सुबह से ही रोडवेज में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। जिससे बसों की कमी हो गई। अलग अलग मार्गो पर चल रही बसों के डिपो में आते ही यात्रियों से भर जा रही थी।  बसों के आने पर यात्री उसके तरफ दौड़ पर रहे थे। इसे देखते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों ने बसों की कमी को देखते हुए यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए दूसरे मार्गो पर भेजा। सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज में बसों का इंतजार यात्री करते रहे। बसों के नहीं मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। वहीं बसों के आने पर यात्री सामान और बच्चों को लेकर दौड़ लगाते रहे।

प्राइवेट वाहनों का लिया सहारा
रोडवेज में बसों की कमी के चलते घंटो लोग परेशान रहे। लोकल रुटों के यात्री प्राइवेट बसों समेत दूसरे साधनो का सहारा लेने लगे। इसके साथ ही प्राइवेट वाहनों के स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। लोग अपने अपने गंतब्य स्थान तक जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का भी सहारा लिया। वहीं स्टैंडो पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।

नो रूम हो गई हैं ट्रेनें, वेटिंग के भी लाले
कुछ लोग छुट्टी के बाद वापस जाने के लिए  स्टेशन पर पहुंच कर रिजर्वेशन कराना चाह रहे हैं तो उन्हें नो रुम की बात कर्मचारी बता रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थकहार कर यात्री दूसरे संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, भाटपाररानी, बरहज और लार रोड पर यात्री आ रहे तो उन्हें लम्बी दूरी के ट्रेनों में वेटिंग के लाले पड़ गए है। कुछ ट्रेनों में तो एक एक पखवारे तक वेटिंग भी फूल है।

तत्काल आरक्षण को रात में लग रही लाइन
त्यौहार में घर आए लोग बाहर जाने के लिए तैयारी कर रहे है। इसके लिए कुछ लोगों ने पहले रिजर्वेशन नहीं करा पाए थे।  वे अब अपने नौकरी वाले स्थान पर जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए भाग दौड़ कर रहे है। लोग शाम को काउंटर बंद होते ही अगले दिन तत्काल टिकट के लिए लाइन लगा ले रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। कुछ पुरुष टिकट के लिए महिलाओं को लाइन में लगा रहे है इसके आद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now