
देवरिया।
देवरिया जिले के गली मोहल्लों में कोचिंग संस्थानों की भीड़ लगी हुई है जबकि जिले में कात्र 19 कोचिंग संस्थानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। तमाम प्रयासों के बाद भी अवैध कोचिग सेंटरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
शासन ने बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिग सेंटरों के संचालन पर रोक लगा रखा है। बावजूद इसके विभागीय कार्रवाई करने के नाम पर कोरमपूर्ति की गई। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विभिन्न स्कूल-कालेजों में शिक्षण कार्य करने वाले कुछ अध्यापक कोचिग संस्था खोल रखे हैं। शहर के गली मोहल्ले में सैकड़ो की संख्या में कोचिंग संस्थान खुले हुए है। जिसमें कुछ इंटर कालेज के शिक्षक इन कोचिंग संस्थानों में पढ़ा रहे है। जो छात्रों को कोचिंग नहीं पढ़ने की दशा में प्रायोगिक, अर्धवार्षिक सहित वार्षिक परीक्षा में फेल कर दिए जाने की धमकी देते है। इसके चलते छात्र कोचिग में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कोचिग खोले शिक्षकों द्वारा विद्यालय की पढ़ाई में लापरवाही बरती जाती है। कोचिग संस्था खोले शिक्षक निरंकुश होते जा रहे हैं। कोचिंग संस्स्थान छात्रों से मनमानी कर रहे है। वह छात्रों से मोटी रकम वसूल रहे है। इसकी काई बार छात्रों के परिजनों ने शिकायत किया है, इसके बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कोचिंग संस्थानों की मनमानी चल रही है। जिसे में मात्र 19 कोचिंग संस्थानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा शेष कोचिंग संस्थान अवैध रुप से चल रहे हैं।
कोट-
बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिग संस्थानों का संचालन अवैध है। समय-समय पर जांच कर की जाती है। कुछ कोचिग संस्थानों के बाबत शिकायत मिली है। जांचकर इनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओएस, देवरिया।




