करंट की चपेट में आने से मछली व्यवसायी की मौत

SHARE:

देवरिया।

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मछली व्यवसायी झुलस गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र की बतरौली पांडेय गांव निवासी बब्बन प्रसाद (45) पुत्र नथुनी प्रसाद अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह सलेमपुर -देवरिया मार्ग पर भरौली चौराहे पर मछली बेचने का कार्य करते थे। छठ पर्व पर रविवार की रात उनके छोटे भाई मोनू के बेटे अंकुर की धूमधाम से छठ पर्व के मौके पर कोसी भर गया था। अगले दिन सोमवार को कोसी भरने के बाद गांव वालों को भोजन कराने की कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी। परिवार में तैयारी चल रही थी। सोमवार की दोपहर में वह अपनी भैंस को घर के पास स्थित कटरैन में बांधने के लिए गए। बताया जाता है कि बांधने वाले स्थान पर प्रकाश के लिए लगे बल्ब वाले  केबल को भैंस ने अपने दांत से खींच दिया और वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद वह वहीं गिर गए। कुछ देर बाद पिता नथुनी प्रसाद उन्हें भोजन के लिए बुलाने गये तब घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने मछली व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन लड़के क्रमशः शिवकुमार, शिवाजी, अंशु तथा दो बेटियां छाया व मुस्कान है। बड़े बेटे शिवकुमार की सिर्फ शादी हुई है । अन्य दो बेटे एवं दो बेटियों की शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा शिवकुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह एक माह पूर्व अपने घर आया हुआ है। मौत की सूचना पर मां लीलावती देवी, पत्नी बीतन देवी समेत परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।
Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now