
देवरिया।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव निवासी विकास राजभर 21 वर्ष पुत्र उमेश राजभर और बबलू निषाद रविवार की रात किसी कार्य वश देवरिया गए थे। घर लौटने के दौरान देवरिया कसया मार्ग स्थित सिरसिया नंबर एक चौराहे पर दूसरे बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में विकास व बबलू और रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरा पाली निवासी सुग्रीव और मठिया खुर्द निवासी नितेश यादव घायल हो गए। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने चारों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां विकास राजभर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




