
तरकुलवा(देवरिया)।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चट्टी मोड़ के समीप बुधवार की देर रात निमंत्रण से लौट रहे कार सवार तीन लोगो की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। एयरबैग के चलते कार में बैठे तीनों लोग को मामूली चोट आई। गाड़ी लड़ने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा तीनों लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तीन लोग अपने मारुति कार से बैठकर तरकुलवा क्षेत्र के किसी गांव से निमंत्रण करके वापस बुधवार की देर रात लौट रहे थे।अभी उनकी कार कंचनपुर चट्टी मोड़ के समीप सी पहुंची थी कि गाड़ी अनियत्रित होकर एक पेड़ से भिड़ गयी। गाड़ी के टक्कर होते ही कार का एयरबैग खुल गया। जिससे तीनों लोगों को हल्की चोट आयी। लड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मैं गया था तो लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल चले गए थे।




