मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

SHARE:

 

तरकुलवा(देवरिया)।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गाँव में एक मकान का ताला तोड़कर के चोरों ने बीती रात हजारों का सामान उठा ले गए ।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के रहने वाले हरेंद्र यादव पुत्र गुल्ली यादव सूरत में रहकर के जीविकोपार्जन करते हैं। छठ में कोशी भरने हेतु घर पहुंचे तो पता चला कि छत के ऊपर सीढ़ी पर लगा दरवाजा का ताला तोड़कर के बॉक्स में रखें चार अदद सोने के आभूषण, प्लैटिना गाड़ी की बैटरी ,कपड़ा एवं 32 इंच की एलइडी टीवीभी उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में हरेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वही दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर कंचनपुर के रहने वाले रामायण गोंड पुत्र रामवृक्ष पान की दुकान चलाते हैं। रोज की बात दुकान बंद करके शाम को घर चले गए। सुबह जब आए तो देखा की गुमटी के फाटक का ताला तोड़कर के उसमें से तीन हज़ार नगदी सहित बिस्किट टाफी एवं अन्य सामान कर उठा ले गए थे। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है ।जांच की जा रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now